पिछड़े और दलित के लिए भाजपा की सरकार श्राप के बराबर है

राजन त्रिपाठी

schedule
2025-01-28 | 14:55h
update
2025-01-28 | 14:55h
person
amitrekha.com
domain
amitrekha.com
पिछड़े और दलित के लिए भाजपा की सरकार श्राप के बराबर है – राजन त्रिपाठी
Editor January 28, 2025 1 min read

पिछड़े और दलित के लिए भाजपा की सरकार श्राप के बराबर है – राजन त्रिपाठी

राजन त्रिपाठी ने भाजपा पर बोला हमला – कहा समाजवादी पार्टी नही होती तो संविधान बदल गया होता

तानाशाही के बदौलत चल रही भाजपा सरकार- पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिपाठी

अमिट रेखा देवरिया ब्यूरो/ पथरदेवा। आज दिनांक 28 जनवरी 2025 को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के सुपुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख तरकुलवा अभिषेक त्रिपाठी उर्फ राजन बाबा के द्वारा विधानसभा पथरदेवा के ग्राम सभा बाबू पट्टी सेक्टर संख्या 28 में विधानसभा पथरदेवा सपा अध्यक्ष – फकरुद्दीन खान की अध्यक्षता में बैठक कर प्रदेश में चल रहे समाजवादी पार्टी के द्वारा पी.डी.ए. अभियान को लेकर ग्रामीण जनता के बीच समाजवादी विचारधारा को प्रस्तुत करते हुए संबोधन किया गया। श्री पूर्व ब्लाक प्रमुख तरकुलवा बतौर मुख्यातिथि के रूप में सम्लित हुए थे। जिनका स्वागत जोरदार तरीके से कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। बैठक के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख राजन त्रिपाठी ने भाजपा के कार्यो पर निशाना साधते हुए जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में पक्षपात हो रही है। पीडीए समाज संख्या में अधिक हैं। प्रशासनिक नियुक्तियों में उस पीडीए समाज की हिस्सेदारी केवल 20% के क़रीब है और जिनकी संख्या 10% है, उन प्रभुत्ववादियों को प्रशासनिक पदों पर 80% नियुक्तियाँ मिल रही हैं। आगे कहा कि पी.डी.ए. का मतलब है पिछला, दलित और अल्पसंख्यक बता दें की समाजवादी नेता आए दिन सरकारी नौकरियों में पीडीए की संख्या को लेकर या पीडीए के मुद्दे पर सरकार का घेराव करते रहे हैं। उनके नजर में पिछड़े और दलित को किसी भी प्रकार से अधिक नियुक्ति किसी सरकारी नौकरियों में नही मिल रही है। जिसको लेकर समाजवादी नेता वर्त्तमान सरकार को कोसने का कार्य करते रहते है।
इसीक्रम में आज पूर्व ब्लाक प्रमुख राजन त्रिपाठी ने भाजपा पर हमला बोल दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख तरकुलवा राजन त्रिपाठी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार चाहतीं थी कि 400 सीट पाकर संविधान को बदल दे मगर समाजवादी पार्टी ने इसे रोकने का कार्य किया । भाजपा अपने मकसद में कामयाब नही हो पाई। आगे कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार तानाशाही पर उतर गई है। वर्तमान सरकार अपने निजी कार्यक्रमों में अधिकांश अधिकारी को लगाकर उनके दफ्तरो के कार्यो को रोक दे रही है। जिसके कारण ग्रामीण जनता दफ्तरों से घर वापस आ जा रही है और उनका कार्य समय से नही हो पा रही है। संबोधन को आगे बढाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार व बेरोजगारी बढ़ गई है। प्रत्येक दैनिक वस्तुओं के कीमत में दिन दोगुनी रात चौगुनी वृद्धि हो रही है। आम जनता के जेब मे कुछ शेष रुपये नही बच पा रही है कि जनता उस पैसे से अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बना सके। अंत मे श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की बनावटी बातों पर जनता विश्वास न करे तथा आने वाले चुनाव में इस भ्र्ष्टाचार का अंत करे।
पिछड़े और दलित समाज के लोगो के लिए भाजपा की सरकार एक श्राप के बराबर है। इस सरकार में दबे कुचले लोगो की कोई सुनवाई और विकास नही हो रही है। बैठक में मुख्यातिथि- पूर्व ब्लाक प्रमुख तरकुलवा – अभिषेक उर्फ राजन त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष – फकरुद्दीन खान, प्रवेक्षक प्रदेश सचिव – चौधरी राम प्रकाश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि- संजय कुमार मल्ल , शुभाष पाठक , जिलाउपाध्यक्ष- विवेक सिंह पटेल ,राजेश पाण्डेय, ओम प्रकाश यादव, बीडी कुशवाहा , सद्दाम हुसैन, लो. वा. विधानसभा अध्यक्ष- मुकेश सिंह सेंगर, संकटा नन्द चतुर्वेदी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन – विधानसभा उपाध्यक्ष भगवती मिश्रा ने किया। संवाद

Advertisement

Like224 Dislike28
17463cookie-checkपिछड़े और दलित के लिए भाजपा की सरकार श्राप के बराबर है – राजन त्रिपाठीyes
Post Views: 40
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
amitrekha.com
Privacy & Terms of Use:
amitrekha.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.02.2025 - 15:56:38
Privacy-Data & cookie usage: