Categories: EDITOR A

नवेलि दुल्हन, रात में नकदी और गहने लेकर हुई फरार

Spread the love

सुबह ससुराल आई दुल्हन, रात में नकदी और गहने लेकर हुई लापता

अंसारी कुशीनगर

कुशीनगर जिले में पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह ससुराल पहुंची दुल्हन रात में ही नकदी और गहने लेकर लापता हो गई। दुल्हन के ससुर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना की आसपास क्षेत्र में चर्चा हो रही है। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

पटहेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया सुमाली पट्टी गांव के हरिकेश कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके बेटे दीपक कुशवाहा की शादी 31 जनवरी की रात देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बालपुर में हुई है। एक फरवरी की सुबह 10 बजे वह लोग बहू को विदा कराकर घर ले आए।

दिन में परिवार के बीच मांगलिक कार्यक्रम चलते रहे। बरात की थकान की वजह से शाम को लोग जल्दी भोजन करके सो गए। रात में करीब 12 बजे उनके बेटे की नींद खुली तो बिस्तर पर दुल्हन नहीं थी। कुछ देर इंतजार करने के बाद बेटे ने घर में खोजकर हम लोगों को सूचना दी। रात में घर के आसपास भी उसकी तलाश की गई। इस दौरान पता लगा कि कमरे में रखा 18 थान सोने और 10 थान चांदी के गहने गायब हैं।

इस जानकारी जब दुल्हन के मायके में दी गई तो लोगों ने बताया कि वह वहां भी नहीं पहुंची है। तभी से उसकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में एसएचओ पटहेरवा गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही नवविवाहिता की तलाश करके उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

133730cookie-checkनवेलि दुल्हन, रात में नकदी और गहने लेकर हुई फरार
Editor

Recent Posts

खैरात में नही होती थानाध्यक्ष की प्रसंसा

खैरात में नही होती थानाध्यक्ष की प्रसंसा 21 माह बघौचघाट थाने पर रुके थे मृत्युंजय…

2 days ago

तमकुहीराज में पुलिस और पशु तस्कर में हुई मुठभेड़, दो को लगी गोली

तमकुहीराज।  बीती रात्रि कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पशु तस्करों से पुलिस टीम…

6 days ago

अमित शर्मा ने संभाला तमकुहीराज थाने का कमान, अपराधियों में मचा हड़कंप

गौ तस्कर और अपराधियों की खैर नहीं - प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा  आर.एन.पांडेय अमिट रेखा/तमकुहीराज।…

2 weeks ago

सांसद द्वारा सम्पन्न हुआ कार्यकर्ता सम्मान समारोह

अमिट रेखा/आर.एन.पांडेय तमकुहीराज। किसी भी दल के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी के समान होता…

3 weeks ago