नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल के सह पर कभी नहीं रुकते अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह

schedule
2021-06-27 | 10:48h
update
2021-06-27 | 10:48h
person
amitrekha.com
domain
amitrekha.com
नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल के सह पर कभी नहीं रुकते अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह
Editor June 27, 2021 1 min read

अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो महराजगंज

फरेंदा (महराजगंज): नगर पंचायत आनंदनगर के अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह के जनपद में रात्रि विश्राम न करने को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। महराजगंज में कार्यरत अधिशासी अधिकारी शाम होते ही अपने घर गोरखपुर चले जाते हैं, जिससे कई समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता है। इसलिये नगर पंचायत की स्थिति बदहाल होती नजर आ रही है।नगर पंचायत आनंदनगर के अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह के पास नवसृजित बृजमनगंज नगर पंचायत व आनंदनगर नगर पंचायत का चार्ज है। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों जगह का चार्ज होने के बाद भी वे तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम नहीं करते हैं। सबसे अधिक चर्चा यह है कि यह ड्यूटी पर भी लेट लतीफ पहुंचते हैं।नगर पंचायत के एक कर्मचारी ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि ईओ साहब रात में नगर पंचायत में बने अपने आवास में नही रुकते हैं। वह शाम अपने घर गोरखपुर चले जाते है। जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनसे बात नहीं हो पाती है और कई काम अटक जाते हैं। आरोप है कि उनका फोन भी नहीं उठता है। जिससे नगर पंचायत की स्थिति बदतर हो गई है। सबसे मजे की बात एह है कि क्या नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किसी भी अधिकारी को अवगत कराया आखिर क्यों नहीं कराया कहीं न कहीं इसके जिम्मेदार नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल भी हैं वहीं इस मामले में उपजिलाधिकारी फरेंदा अभय गुप्ता ने बताया कि रात्रि विश्राम करने का नियम है।

Advertisement

Like224 Dislike28
6697cookie-checkनगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल के सह पर कभी नहीं रुकते अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंहyes
Post Views: 511
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
amitrekha.com
Privacy & Terms of Use:
amitrekha.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.10.2024 - 09:41:39
Privacy-Data & cookie usage: