अमिट रेखा/अजय तिवारी/नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर
राष्टपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद गांधी और शास्त्री जी को समस्त पुलिसकर्मियों ने नमन किया गया। गांधी और शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण करके पुष्प अर्पित किया गया। बापू एवं शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए महापुरुषों के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जयंती हमें बापू के आदर्शों की याद दिलाती है। आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापू ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया बल्कि जिदंगी जीने का सही तरीका भी सिखाया। बापू ने स्वच्छ भारत का सपना देखते हुए अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। आज बदलती जीवनशैली में स्वच्छता के लिए हमें बापू के आदर्शों पर चलना चाहिए। समस्त पुलिसकर्मियों में मिष्ठान आदि का वितरण करके कार्यक्रम का समापन कर दिया गया।
More Stories
पुत्र की कमजोरी का शिकार बन गया पिता लगा दी तरकुलवा थाने पर गुहार
आखिर किसके सह पर किया जा रहा है मनरेगा में धांधली
आखिर किसके सह पर किया जा रहा है मनरेगा में धांधली