नाम है अटल और कारनामे खुद देखिए
सूबे की सरकार मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का आगाज कल “सशक्त नारी समर्थ प्रदेश” के तहत किया है और इधर देखिए कि एक संविदा कर्मचारी एक महिला के साथ कैसे बात कर रहा है। तारीफ के काबिल है वह महिला कर्मचारी जो बेलौस अंदाज में मुह में राम बगल में छुरी रखने वाले उक्त कर्मचारी का मुंहतोड़ जबाब दिया है
सीएचसी तमकुहीराज के एक संविदा कर्मचारी अटल गुप्ता का एक ऑडियो सामने आया है जिसमे वे अपने के महिला कर्मचारी से कैसे बात कर रहें इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
ये बाबू तो इतने मजे खिलाड़ी है कि एक महिला कर्मचारी के निजी जिंदगी को कैसे कुरेद रहें है।
ये साहब महिला कर्मचारी पर दबाव बनाने को वेतन रोकने/काटने तक का युक्ति अपना रहे, साथ में कार्यवाही की धमकी भी
ये साहब आपने नाम अटल के तरह अटल लग रहें, इन्हें द्विअर्थी बात करने और मन माफिक रास्ता निकालने का अजीब नुस्खा आता है।
ऐसे कर्मचारियों के रहते महिला कर्मचारी कितना सुरक्षित रह पाएगी, यह बड़ा सवाल है।
सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रही है , बेटी बचाओ, बेटी ……? का नारा दे रही, दूसरी महिला कर्मचारियों से पुरुष कर्मचारी कैसा व्यवहार कर रहें, आप ऑडियो सुन खुद अंदाजा लगा सकते है।