अमिट रेखा से मुनीर आलम(राजन)की रिपोर्ट
बृजमनगंज: भारत सरकार की इन्सपायर अवार्ड योजना में जिले के 34 छात्रों में प्रतिभा पुत्री अमर सिंह का चयन होने पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने बधाई दी।
छात्रा ने अपने इस उपलब्धि का मुख्य श्रेय क्षेत्र के रसायन विज्ञान के शिक्षक श्री सुहेल अहमद खान, महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ राम अवतार, विज्ञान की शिक्षिका श्रीमती विजयश्री मल्ल , गणित के शिक्षक श्री नरसिंह चौरसिया को दिया।
इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने ऑनलाइन प्रोजेक्ट मांगे थे। इसमें जिले से भी छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट अपलोड किए थे। इसमें से जिले के 34 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।
इनके खातों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 10-10 हजार रुपये की धनराशि भेजेगा। इससे ये अपने प्रोजेक्ट तैयार करेंगे और प्रोजेक्ट के साथ जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
बताते चले कि जबसे विद्यालय में विज्ञान की शिक्षिका श्रीमती विजयश्री मल्ल की नियुक्ति हुई है विद्यालय में छात्राओं की प्रतियोगिता में सक्रियता बढ़ गई है छात्रा के अवार्ड योजना में चयन होने पर समस्त शिक्षकों ने श्रीमती विजयश्री मल्ल को बधाई दी।
बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त अमिट रेखा नन्हे…
यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर…
- ग्राम पंचायतों में होना है आरआरसी सेंटर, खाद गड्ढे व सोख्ता का निर्माण…
सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एस - महिला सुरक्षा जागरूकता…
कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के छात्रों का रहा दबदबा - राकेश निषाद व बंधन चौहान बने…
छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाना है प्रशिक्षण का उद्देश्य दुदही बीआरसी परिसर…