January 21, 2025

मंडल अध्यक्ष पद का ऐलान अब नए साल में

Spread the love

मंडल अध्यक्ष पद का ऐलान अब नए साल में

अमिट रेखा देवरिया। यूपी सहित जनपद देवरिया में मंडल अध्यक्ष पद का ऐलान नए साल में होगी। भाजपा कार्यालय के एक विश्वसनीय सूत्र के मोताबिक जनपद के समस्त मंडलों के मंडल अध्यक्ष पद की घोषणा अब नए साल में होगी। सूत्र के मोताबिक मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामंकन की सूची लंबी होने के कारण जनपद के भाजपा पदाधिकारियो के द्वारा निर्णय न लेते हुए समस्त भरे गए पर्चो का नामांकन सूची प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को सौप दी गई है। वही प्रदेश के पदाधिकारियों को सूची मिलने के बाद क्रमबद्ध जांच के संदर्भ में समय लग रहा है। बतादे की भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी पार्टी होने के नाते अपने कार्यकर्ताओं की छबि , ब्यवहार, सक्रियता देखने के लिए बाध्य है तथा मर मुकदमे व अपराध की श्रेणि से बाहर शुद्ध व साफ छबि,कर्मठ व विश्वसनीय प्रत्याशी की खोज-बिन कर रही है। भेजी गई सूची के मोताबिक बीजेपी के नियमानुसार जो प्रत्याशी सीधा साधा मिलेगा वही मंडल अध्यक्ष पद को हासिल करेगा। यही कारण है कि लंबे समय से आज तक मंडल अध्यक्ष का पर्चा भरने के बाद भी छान बिन में समय लग रहा है। क्योकि बीजेपी प्रत्याशीयो की जमीनी हकीकत खंगाल रही है। मंडल अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशियों का लगभग 70 प्रतिशत बायोडाटा बीजेपी खंगाल चुकी है। जल्द ही नए साल 2025 में लगभग 20 जनवरी के पहले ही मंडल अध्यक्ष पद की घोषणा उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में होने की संभावना है।

173050cookie-checkमंडल अध्यक्ष पद का ऐलान अब नए साल में