अमिट रेखा अजय तिवारी नेबुआ नौरंगिया
मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छितौनी बगहा रेल पुल स्थित कुंभ स्थल पर 7500 दीप जलाकर अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
सामाजिक कुंभ के कार्यकर्ता दोपहर से इकट्ठा होकर दीपों से शहीदों को नमन,भारत माता की जय व वंदे मातरम लिखकर सजाया। शाम होने पर शांति पाठ के बाद दीपों को जलाया गया जिसके बाद नारायणी का किनारा जगमगा उठा।
मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हम सभी के लिए नई ऊर्जा का संचार किया है पूरा देश अमृत काल के अभिनंदन में प्रफुल्लित हो रहा है। भारत विभाजन की विभीषिका को स्मरण कर एकता,अखंडता व सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर संरक्षक राम नयन दास, महंत सतेंद्र गिरी, ब्रह्मदेव तिवारी, प्रभाकर पांडे,विकास सिंह,नर्वदा पाठक, शशिकान्त मिश्र, रामभजु चौहान, अशोक निषाद, सुनील यादव, भुआल गोड़, राकेश निषाद, श्रीनारायण, रामनयन दास, रामचंद्र दास, करन यादव आदि कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे।
बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त अमिट रेखा नन्हे…
यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर…
- ग्राम पंचायतों में होना है आरआरसी सेंटर, खाद गड्ढे व सोख्ता का निर्माण…
सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एस - महिला सुरक्षा जागरूकता…
कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के छात्रों का रहा दबदबा - राकेश निषाद व बंधन चौहान बने…
छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाना है प्रशिक्षण का उद्देश्य दुदही बीआरसी परिसर…