Categories: EDITOR A

लुम्बिनी पार्क भारतीय पर्यटकों को देगा विशेष सुविधाएं

Spread the love

अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो महाराजगंज

भारतीय सरहद सोनौली से मात्र आठ सौ मीटर की दूरी पर बेलहिया कस्बे में खुले लुम्बिनी एम्यूजमेंट पार्क एड रिसोर्ट भारतीय पर्यटकों को देखकर बनाया गया है। जिसमे भारतीय पर्यटकों के टिकट से लेकर रुकने आने जाने में रिसोर्ट विशेष सुविधा उपलब्ध करा रहा है। मंगलवार को एक प्रेस मिट में इसकी जानकारी देते हुए रिसोर्ट के संचालक नीरज भुसाल ने बताया कि 28 अप्रैल से यह रिसोर्ट पूर्ण रूप से संचालन में आ जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय पर्यटकों को देखते हुए सरहद के निकट इसका निर्माण किया गया है। साथ ही इसमें भारतीय पर्यटकों को विशेष सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 6 विधा के झेत्रफल में बने इस रिसोर्ट में वाटर पार्क, रेस्टुरेंट, बैंकेट हाल, कांफ्रेंस हाल, के साथ मनोरंजन के कई साधन यहां मौजूद है। बच्चों के लिए सामुद्रिक छाल, रेन डांस, क्रेजी रिमर, क्रो मजा के साथ पाँच गेम मौजूद है। परिवार और युवाओं के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर नेपाल उधोग वाणिज्य महासन्ध के अध्यझ कृष्ण प्रसाद शर्मा, महेंद्र कुमार श्रेष्ठ, भीष्म प्रसाद न्योपने, विष्णु प्रसाद शर्मा, कुल प्रसाद न्योपने, नरेस केसी, कमल भुसाल, पुष्पराज पौडेल, लोकनाथ भंडारी,नारायण आचार्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

58810cookie-checkलुम्बिनी पार्क भारतीय पर्यटकों को देगा विशेष सुविधाएं
Editor

Recent Posts

खैरात में नही होती थानाध्यक्ष की प्रसंसा

खैरात में नही होती थानाध्यक्ष की प्रसंसा 21 माह बघौचघाट थाने पर रुके थे मृत्युंजय…

2 days ago

तमकुहीराज में पुलिस और पशु तस्कर में हुई मुठभेड़, दो को लगी गोली

तमकुहीराज।  बीती रात्रि कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पशु तस्करों से पुलिस टीम…

5 days ago

अमित शर्मा ने संभाला तमकुहीराज थाने का कमान, अपराधियों में मचा हड़कंप

गौ तस्कर और अपराधियों की खैर नहीं - प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा  आर.एन.पांडेय अमिट रेखा/तमकुहीराज।…

2 weeks ago

सांसद द्वारा सम्पन्न हुआ कार्यकर्ता सम्मान समारोह

अमिट रेखा/आर.एन.पांडेय तमकुहीराज। किसी भी दल के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी के समान होता…

3 weeks ago