January 21, 2025

लड़की से छेड़खानी करने वाले दो युवको पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Spread the love

लड़की से छेड़खानी करने वाले दो युवको पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अमिट रेखा नन्हे तिवारी
बघौचघाट देवरिया। जनपद देवरिया के बघौचघाट थाना अंतर्गत एक गाव की महिला की तहरीर पर पुलिस ने घम्भीर धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला की लड़की स्कूल में पढाई करती है गाव के ही दो लड़के आये दिन महिला की लड़की का पीछा करते हुए छेड़खानी करते रहते है।बीते दिनों मे उक्त दोनों लड़के मौका पाकर महिला के घर मे घुस गये और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे।लड़की का भाई उस समय घर कि छत पर मौज़ूद था।अपनी बहन के साथ छेड़खानी होता देख शोर मचाने लगा तो दोनों युवक भग गये।लड़की की माता की तहरीर पर उक्त दोनों युवको के विरुद्ध मु०स०264/24 धारा 74,333, 351/3, 78(2) वी एन एस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस संबंध मे थाना प्रभारी प्रदीप अस्थाना ने बताया की उक्त मामले मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

172880cookie-checkलड़की से छेड़खानी करने वाले दो युवको पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा