December 10, 2023

कल्याण सिंह उर्फ़ बाबूजी को सोमवार को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के कार्यलय पर श्रद्धांजलि दी गई

Spread the love

अमिट रेखा
सपहा-कसया/कुशीनगर
राज पाठक

हिमाचल व राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह उर्फ़ बाबूजी को सोमवार को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के कार्यलय पर श्रद्धांजलि दी गई।उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत विधायक ने कहा कि प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे बाबूजी के निधन से प्रत्येक राम व राष्ट्रभक्त शोकाकुल है। कहां कि बाबूजी के सपने को पूरा करने का भरोसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलाया है। इस कार्य में अपेक्षित सहयोग रहेगा। अयोध्या आंदोलन के दौरान जो परिस्थितियां उत्पन्न हुईं थीं,उसकी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेकर सिंह ने प्रखर राष्ट्रवाद के आवाज को बुलंद किया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश और ना पर पाबंदी लगाई थी। विरोधी भी उनके कठोर अनुशासन प्रियता के प्रशंसक रहे।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, अनुसूचित जन मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड,दीप मिश्र,विपुल दुबे, ओमप्रकाश जायसवाल,महेंद्र प्रताप गुप्ता,नंदू वर्मा,सिद्धेश्वर शाही,धर्मेंद्र यादव, तहसीलदार सिंह,गिरधारी शर्मा, रामचंद्र गुप्ता,पंकज शर्मा, अवधेश कुशवाहा,ओमप्रकाश भाटिया,अखिलेश मिश्र,राजू गोंड,श्री प्रकाश पांडेय,सुनील पांडेय,अनिल शुक्ल,अनिल मल्ल,अरविंद कुमार विक्की,पन्नेलाल केशरी,वीरेंद्र यादव,डा पीएं राव,अमित पांडेय,छेदी शर्मा,चंद्रप्रभा पांडेय,गुड्डू, रंगीला,मनोज पांडेय,विनोद गुप्ता,वीरेंद्र मिश्र,गुड्डू जायसवाल
आदि मौजूद रहे।