June 24, 2025

AMIT REKHA

अमिट रेखा :- सदा सच के साथ:-गोरक्षनगरी से प्रकाशित

कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज,दिनांक जनवरी 17,2021

🔹 थाना पनियरा पुलिस द्वारा चोरी में वांछित 1 नफर शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 06 हैण्डपम्प बरामद।🔹

अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो चीफ महराजगंज

     अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज  प्रदीप गुप्ता के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज निवेश कटियार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-17.01.2021 थाना पनियरा पुलिस द्वारा जरिए मुखबीर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 25/21 धारा- 379 भा0द0वि0 के वांछित अभियुक्त रंजीत चौहान उर्फ मंटू चौहान पुत्र बगेदू चौहान नि0 रामनगर थाना पनियरा जनपद महराजगंज को डिगुरी शीतलपुर मोड़ से विभिन्न जगहों से चोरी किए गए 06 अदद हैंडपंप के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।

नाम पता अभियुक्तगण-
1- अभियुक्त रंजीत चौहान उर्फ मंटू चौहान पुत्र बगेदू चौहान नि0 रामनगर थाना पनियरा जनपद महराजगंज

बरामदगी- 06 अदद हैंडपंप का हेड
पुलिस टीम-
1.उ0नि0 प्रशांत कुमार पाठक थाना पनियरा जनपद महराजगंज
2- उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार थाना पनियरा जनपद महराजगंज
3- कां0 बिजेंद्र भारती थाना पनियरा जनपद महराजगंज

About The Author

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com