January 21, 2025

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया हाई मास्ट लाईट व खड़ंजा का लोकार्पण

Spread the love

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया हाई मास्ट लाईट व खड़ंजा का लोकार्पण

अमिट रेखा  देवरिया/ बघौचघाट।

विधान सभा पथरदेवा से विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने पैत्रिक गाव पकहा मे हाई मास्ट लाईट व 23.26 लाख की लागत से बने खड़ंजे का लोकार्पण किया।तीनो हाई मास्ट लाईट मे एक पकहा के मुख्य चौराहे पे एक भगवान चतुर्भुज मंदीर और एक बघौचघाट तिराहे पे लगा है।अपने वक्तब्य मे कृषि मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार मे सड़क बिजली व्यवस्था और विकास के अन्य कार्यो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।हाई मास्ट लाईट लग जाने से पथ प्रकाश की व्यवस्था बेहतर होगी।आगे कहा कि जनता को हमेशा बेहतर सुबिधा देना ही हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है।इस दौरान पथरदेवा प्रधान संघ के अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही,ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता,मंडल अध्यक्ष पथरदेवा हरीश शाही उर्फ जीपु शाही,जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह,नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह,नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा,नवीन शाही,कुवर राय, सरोज मिश्र,राजन शाही सहित सैकडो कार्यकर्ता मौज़ूद रहे।

173340cookie-checkकृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया हाई मास्ट लाईट व खड़ंजा का लोकार्पण