January 21, 2025

जे.ई. एस डी ओ कि मेहनत लायी रंग 48 घंटे के बाद विद्युत सप्लाई के बने आसार

Spread the love

जे ई एस डी ओ कि मेहनत लायी रंग 48 घंटे के बाद विद्युत    सप्लाई के बने आसार

दिन रात एक करके जे ई और एस डी ओ की मौज़ूदगी मे कर्मचारियों ने किया कार्य

अमिट रेखा नन्हे तिवारी
बघौचघाट देवरिया। गन्ने से लदी ट्रक ने बीते दिनों मे कसया के पास तार फस जाने के वजह से चार विद्युत पोलो को उखाड़ दिया जिसके वजह से तैतिस हजार कि विद्युत सप्लाई बाधित हो गयी जिसके वजह से तरकुलवा सब स्टेसन व बघौचघाट सब स्टेसन की सप्लाई बाधित हो गयी इस वजह से दोनों सब स्टेशनो से जुड़े उपभोगताओ को अंधेरे का सामना करना पड़ गया।उक्त की सूचना मिलने पर एस डी ओ प्रभात कुमार मद्देशियां सुशांत कुमार जे ई अमित कुमार लवलेश सिंह अपने लाइनमैनो के साथ पेट्रोलिंग पर निकल गए। पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि कसया के पास गन्ना लदा ट्रक से तैतिस हजार कि विद्युत सप्लाई का तार फस जाने के वजह से चार पोल टूट के गिर गये है जिसके कारण सप्लाई बाधित हो गयी। इसके बाद दोनों सब
स्टेशनो के अधिकारी और कर्मचारी कसया पहुँच कर काम चालू कर दिया। शनिवार की पुरी रात मेहनत करने के बाद भी सप्लाई चालू नही हो पायी पुन दिन रविवार को भी पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी सप्लाई चालू नही हो पायी थी।इस संबंध मे एस डी ओ प्रभात कुमार ने बताया की कार्य पूर्ण हो चुका है आशा है दोनों सब स्टेशनो की विद्युत सप्लाई आज दिन रविवार को शाम तक आ जायेगी। कार्य मे विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ साथ लाइनमैन गुड्डू, हरेराम, संदीप कुमार, महेंद्र,बाबूलाल,अमित भी मौज़ूद रहे।

173080cookie-checkजे.ई. एस डी ओ कि मेहनत लायी रंग 48 घंटे के बाद विद्युत सप्लाई के बने आसार