अमिट रेखा सुनील पाण्डेय
ब्यूरो महराजगंज
फरेन्दा थाना क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी में रविवार की शाम इनवर्टर की बैट्री फटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गांव की कंचन मौर्या पत्नी विनोद उम्र 35 वर्ष घर में कार्य कर रही थी। उसी कमरे में इनवर्टर और बैट्री भी लगी हुई थी। अचानक बैट्री फटने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त अमिट रेखा नन्हे…
यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर…
- ग्राम पंचायतों में होना है आरआरसी सेंटर, खाद गड्ढे व सोख्ता का निर्माण…
सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एस - महिला सुरक्षा जागरूकता…
कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के छात्रों का रहा दबदबा - राकेश निषाद व बंधन चौहान बने…
छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाना है प्रशिक्षण का उद्देश्य दुदही बीआरसी परिसर…