हरीश उर्फ जीपु शाही को बनाया गया पथरदेवा मंडल का मंडल अध्यक्ष
अमिट रेखा देवरिया। जनपद के विधानसभा पथरदेवा में आज रात्रि 29 दिसम्बर 2024 को मंडल अध्यक्ष पद का एलान हो गया। एक सूत्र सूचना के मोताबिक नए साल में इस पद का एलान होना था। परन्तु पार्टी का सूचना कब प्रेषित होकर आ जाये यह बड़े बड़े नेता, पदाधिकारी भी नही जान पाते है। अब पार्टी के द्वारा प्रेषित सूचना के मोताबिक पथरदेवा में मंडल अध्यक्ष का पद हरीश शाही उर्फ जीपु शाही को मिला है। हरीश शाही एक कर्त्तव्य निष्ठ , जागरूक पार्टी के कार्यकर्ता है उनके द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान काफी मेहनत की गई थी। एवं बीजेपी में हमेशा सक्रिय सदस्य भी रहे है। पूर्व में वह मंडल संयोजक भी रहे है। दिन रात भाजपा की व्यवस्था एवं संदेश को जन – जन तक पहुचने का कार्य करते आ रहे है। जिसको देखकर पार्टी ने उन्हें निर्विरोध नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष के पद से नवाज दिया है। जैसे ही इसकी सूचना पथरदेवा के पार्टी कार्यकर्ताओं को मिली तो नजदीकी कार्यकर्ता उत्साहित होकर बधाई देने हेतु श्री हरीश शाही उर्फ जीपु शाही के घर तक पहुच गए। तथा उन्हें माला पहनाकर मिठाईयां खिलाने का सिलसिला देर रात्रि तक चलता रहा वही सोशल मीडिया के द्वारा भी उन्हें बधाई मिलती रही। बधाई के क्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मुरारी मोहन शाही, कुँवर राय, सरोज कुमार मिश्र उर्फ गुडु बाबा, युगुल किशोर तिवारी, अवधेश तिवारी, संजीत धर द्विवेदी, महिवाल जायसवाल, विनोद कुशवाहा, विवेक दत्त राय, सोनू जायसवाल, राकेश जायसवाल, भीम यादव , सोनू जायसवाल मीडिया प्रभारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह , पीयूष रंजन मिश्र, रामाशीष मैर्या, सहित इत्यादि बीजेपी के नेता व कार्यकर्ताओ के द्वारा पहुँच कर तथा फोनिक संवाद कर व सोशल मीडिया प्लेट फार्म से बधाईयां दी गई।
More Stories
राजस्व की कमी को नही सुधार पा रही सरकार
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही फिसले, पैर में आई मोच
युवाओं में देश भक्ति की भावना जगाता है खेल : सुजीत प्रताप सिंह