अमिट रेखा/ अजय तिवारी /नेबुआ नौरंगिया
खड्डा/कुशीनगर: पनियहवा स्थित छितौनी बगहा रेल पुल के पास मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर गंगा सप्तमी के अवसर पर मां नारायणी सामाजिक कुम्भ आयोजन समिति के द्वारा पूजन व आरती का आयोजन किया गया।
नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि मान्यता है कि जिस दिन मां गंगा का प्राकट्य हुआ था उस दिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी थी। दिन गंगा स्नान, व्रत-पूजा और दान का विशेष महत्व है। जो लोग किसी कारण से इस दिन गंगा नदी में स्नान नहीं कर सकते, वो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर नहा सकते हैं। ऐसा करने से तीर्थ स्नान का ही पुण्य मिलता है। गंगा व सहायक नदियों पर आयोजन करना चाहिए।
इस अवसर पर विकास सिंह, अरविन्द पाण्डेय,मनीष शर्मा, देवेंद्र मल्ल,अंकित मिश्रा, सुनील यादव,यशवंत सिंह, कर्ण यादव, अमरनाथ गुप्ता,योगेश शर्मा, नीरज तिवारी आदि लोग उपस्थित थे
बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त अमिट रेखा नन्हे…
यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर…
- ग्राम पंचायतों में होना है आरआरसी सेंटर, खाद गड्ढे व सोख्ता का निर्माण…
सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एस - महिला सुरक्षा जागरूकता…
कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के छात्रों का रहा दबदबा - राकेश निषाद व बंधन चौहान बने…
छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाना है प्रशिक्षण का उद्देश्य दुदही बीआरसी परिसर…