तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी एक युवक दस दिन से घर से लापता है। परिजनों ने तलाश करने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर गायब युवक की तलाश में जुटी है।
उक्त गांव के बहुरिया टोला को रहने वाले 48 वर्षीय संतोष जायसवाल बीते 10 सितंबर को बिना किसी को कुछ बताए घर से चले गए। देरशाम तक घर नहीं लौटे तो चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने व कहीं पता न चलने के बाद पुत्री पूजा जायसवाल ने तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर सौंप गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की। एसओ संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। तलाश की जा रही है। शीघ्र ही युवक को बरामद कर लिया जाएगा।
बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त अमिट रेखा नन्हे…
यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर…
- ग्राम पंचायतों में होना है आरआरसी सेंटर, खाद गड्ढे व सोख्ता का निर्माण…
सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एस - महिला सुरक्षा जागरूकता…
कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के छात्रों का रहा दबदबा - राकेश निषाद व बंधन चौहान बने…
छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाना है प्रशिक्षण का उद्देश्य दुदही बीआरसी परिसर…