*दीवानी न्यायालय परिसर में किया विधिक जागरूकता शिविर का अयोजन*
अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में आज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने दीवानी न्यायालय के परिसर में आये हुये वादकारियों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का अयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना है। श्री त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि यह तभी सम्भव है जब लोगों को अपने अधिकारों की पूर्ण जानकारी होगी। इसी क्रम में आगे बताया गया कि जनता को कानून से सम्बन्धित सामान्य बातों से परिचित कराकर उनका सशक्तीकरण करना है। विधिक जागरूकता से विधिक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। विधिक निरक्षर व्यक्ति कानून से भय खाता है और उससे दूर भागता है। विधिक निरक्षर व्यक्ति अनजाने में कानून के विपरीत आचरण कर सकता है या कानून से सहायता प्राप्त करने में अक्षम होता है। इसलिये समाज के हर एक व्यक्ति को विधिक जागरूकता को जानना चाहिये।
More Stories
पुत्र की कमजोरी का शिकार बन गया पिता लगा दी तरकुलवा थाने पर गुहार
आखिर किसके सह पर किया जा रहा है मनरेगा में धांधली
आखिर किसके सह पर किया जा रहा है मनरेगा में धांधली