October 18, 2024

दीपों से जगमग हुआ मां नारायणी का तट

Spread the love

दीपों से जगमग हुआ मां नारायणी का तट

अमिट रेखा/ अजय तिवारी/ नेबुआ नौरंगिया/ कुशीनगर 

मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति के द्वारा छितौनी बगहा रेल सड़क पुल के निकट पनियहवा घाट स्थित कुंभ स्थल पर दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोचार व जयकारों के साथ दीप प्रज्वलित होते ही नारायणी का तट जगमगा उठा

मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय ने कहाकि प्रकाश होने से ही आत्मतेज की अनुभूति होती है। तेल से भरे हुए इन दीपकों के तेल (स्नेह) की गंध से विषैले कीटाणुओं का नाश होता है, वातावरण में शुद्धता व पवित्रता उत्पन्न होती है तथा चमक-दमक से स्फूर्ति और प्रसन्नता मिलती है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर संरक्षक रामनयदास महाराज , मंहथ सतेंद्र गिरी महाराज,बद्रीनाथ तिवारी, विकास सिंह, देवेंद्र मल, करन यादव, प्रभाकर पाण्डेय, अशोक निषाद, राकेश निषाद, सुनील यादव, मनीष शर्मा, मुन्ना सिंह, फूला देवी,आदि लोग उपस्थित थे.

128260cookie-checkदीपों से जगमग हुआ मां नारायणी का तट