Spread the love

अमिट रेखा
रामनरायन चौहान
धरनीं पट्टी, छितौनी/ कुशीनगर

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा छठ घाट पर हुरका नृत्य के दौरान शनिवार को सुबह नृत्य कलाकार बालखिला राम ( उम्र 70 वर्ष) की अचानक गिर कर मौत हो गई। वह बिहार के बगहा जिले के खोरा परसा गांंव का रहने वाला था। पनियहवा गांव निवासी राधे साहनी के घर छठ पूजा पर मुंडन संस्कार में मनौती के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बिहार राज्य के पश्चिमी चम्पारण जिले बगहा थाना क्षेत्र से हुरका का नाच करने पांच नृत्य कलाकार आए थे। मनौती के अनुसार शनिवार की सुबह घाट पर नृत्य कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान नृत्य कर रहा बालखिला अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसके साथियों ने उसे पनियहवा के एक निजी अस्पताल पहुंंचाया। जहांं देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पश्चिमी चम्पारण जिले के बगहा थाना क्षेत्र खोरा परसा गांव के निवासी बालखिला के साथी मन्नीराम ने बताया कि वह, बालखिला, खिवारी, बनारसी और रघुनाथ हुरका डांस पार्टी बना नृत्य कर अपनी रोजी रोटी चलाते थे। हमेशा की तरह शुक्रवार को भी यह अपनी पार्टी के साथ पनियहवा डांस करने आये थे इसी दौरान बालखिला राम नाचते- नाचते अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई। बालखिला के शव को उसके साथी निजी वाहन से लेकर अपने गांव लौट गए।

3090cookie-checkछठ घाट पर नाचते-नाचते गिरा बिहार का हुरका नृत्य कलाकार,मौत
Editor

Recent Posts

बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त

बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त अमिट रेखा नन्हे…

4 days ago

भाजपा नेत्री रूपम सिंह ने 1101 लोगों को बनाई भाजपा का सक्रिय सदस्य

    यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर…

2 weeks ago

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित हुए ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक व सफाईकर्मी

  - ग्राम पंचायतों में होना है आरआरसी सेंटर, खाद गड्ढे व सोख्ता का निर्माण…

3 weeks ago

सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एसओ

सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एस - महिला सुरक्षा जागरूकता…

4 weeks ago

न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम –

कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के छात्रों का रहा दबदबा - राकेश निषाद व बंधन चौहान बने…

4 weeks ago

जोड़ की अवधारणा से संबंधित कक्षा-कक्षीय चुनौतियों पर हुई चर्चा कक्षा एक तथा दो की पाठ्य पुस्तकों में हुआ है बदलाव –

छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाना है प्रशिक्षण का उद्देश्य दुदही बीआरसी परिसर…

4 weeks ago