Categories: EDITOR A

छात्र छात्राओं द्वारा निकाला गया तिरंगा रैली

Spread the love

 

अमिट रेखा /अजय तिवारी/ नेबुआ नौरंगिया

थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया द्वारा अपने सभी आरक्षी,उपनिरीक्षक साथियों के साथ तिरंगा रैली की गई अगुआनी

किसान इण्टर कालेज पिपरा बाजार कुशीनगर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों,उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के छात्र/छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा जन जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बीज एवम् विकास निगम श्री राजेश्वर सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री अरूण सिंह व प्रबंधक डिग्री कॉलेज कप्तानगंज श्री रणजीत सिंह जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।उक्त तिरंगा रैली कार्यक्रम विद्यालय परिसर से पिपरा बाजार होते हुए थाना नेबुआ नौरंगिया परिसर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न नारे लगाए गए।स्काउट बच्चों के बैंड पार्टी व कलर पार्टी को देख सभी लोग प्रफुल्लित हो गए।थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया द्वारा अपने सभी आरक्षी,उपनिरीक्षक साथियों के साथ तिरंगा रैली का अगुवानी किया गया।प्रधानाचार्य श्री अश्विनी कुमार पांडेय द्वारा आगत सभी अतिथियों को तिरंगा पट्टी और उत्तरी प्रदान कर सम्मानित किया गया।वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दुर्गेश मिश्र और गायत्री शक्ति पीठ खजुरिया के संयोजक श्री गोरख मिश्र द्वारा बच्चों के साथ तिरंगा रैली में प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम के संयोजन में स्काउट अध्यापक श्री धनंजय कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना सह समन्वयक श्री भूपेन्द्र कुमार पांडेय महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री सुनील कुमार पांडेय,सतीश कुशवाहा, चंद्रभूषण पाण्डेय, डा० विष्णु प्रताप चौबे,श्री नितिन कांबोज, दीपक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

124040cookie-checkछात्र छात्राओं द्वारा निकाला गया तिरंगा रैली
Editor

Recent Posts

बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त

बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त अमिट रेखा नन्हे…

4 days ago

भाजपा नेत्री रूपम सिंह ने 1101 लोगों को बनाई भाजपा का सक्रिय सदस्य

    यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर…

2 weeks ago

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित हुए ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक व सफाईकर्मी

  - ग्राम पंचायतों में होना है आरआरसी सेंटर, खाद गड्ढे व सोख्ता का निर्माण…

3 weeks ago

सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एसओ

सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एस - महिला सुरक्षा जागरूकता…

4 weeks ago

न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम –

कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के छात्रों का रहा दबदबा - राकेश निषाद व बंधन चौहान बने…

4 weeks ago

जोड़ की अवधारणा से संबंधित कक्षा-कक्षीय चुनौतियों पर हुई चर्चा कक्षा एक तथा दो की पाठ्य पुस्तकों में हुआ है बदलाव –

छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाना है प्रशिक्षण का उद्देश्य दुदही बीआरसी परिसर…

4 weeks ago