भगवानपुर युवा समाज सेवियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का मनाया जयंती

Spread the love

अखिलेश शर्मा तहसील प्रभारी फरेंदा

महराजगंज

नौतनवां तहसील क्षेत्र के जल्दग्राम पंचायत भगवानपुर स्थित ठाकुर शिव नारायण सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में भगवानपुर के युवा समाज सेवियों ने आचार्य पं माधव तिवारी के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई श्री तिवारी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23जनवरी 1897 को हुआ था और इनका निधन 18 अगस्त 1945 में हुआ।जब इनकी मृत्यु हुई तो ये केवल 48 वर्ष के थे वो एक महान भारतीय राष्ट्रवादी नेता थे। जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत की आजादी के लिए द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बड़ी हिम्मत से लड़ा था। नेताजी 1920 और 1930 के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्वछंन्दभाव युवा और कोर नेता थे। वो 1938 में कांग्रेस अध्यक्ष बने हालांकि1939 में उन्हें हटा दिया गया था। नेताजी भारत के एक महान क्रान्तिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने बहुत संघर्ष किया और एक बड़ी भारतीय आबादी को स्वतंत्रता संघर्ष के लिए प्रेरित किया।हम सभी को उनके दिखाए गए मार्गों का अनुसरण कर के देश हित के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल सिंह ने किया इस दौरान मुख्य रूप से आचार्य पं माधव तिवारी,भावी प्रधान प्रत्याशी गिरिजा शंकर पाण्डेय, प्रधानाचार्य रमेश मिश्र , सहायक अध्यापक जगदीश पांडेय, विशाल सिंह, रोहित मौर्य,श्याम सिंह, रितेश कसौधन,मिंटू कसौधन, रुपेश शुक्ल, मंजीत,महेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।।

32510cookie-checkभगवानपुर युवा समाज सेवियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का मनाया जयंती
Editor

Recent Posts

बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त

बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त अमिट रेखा नन्हे…

4 days ago

भाजपा नेत्री रूपम सिंह ने 1101 लोगों को बनाई भाजपा का सक्रिय सदस्य

    यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर…

2 weeks ago

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित हुए ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक व सफाईकर्मी

  - ग्राम पंचायतों में होना है आरआरसी सेंटर, खाद गड्ढे व सोख्ता का निर्माण…

3 weeks ago

सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एसओ

सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एस - महिला सुरक्षा जागरूकता…

3 weeks ago

न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम –

कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के छात्रों का रहा दबदबा - राकेश निषाद व बंधन चौहान बने…

4 weeks ago

जोड़ की अवधारणा से संबंधित कक्षा-कक्षीय चुनौतियों पर हुई चर्चा कक्षा एक तथा दो की पाठ्य पुस्तकों में हुआ है बदलाव –

छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाना है प्रशिक्षण का उद्देश्य दुदही बीआरसी परिसर…

4 weeks ago