Categories: RAJU SRIVISTAV

भारत का नाम दुनिया में मोदी ने किया स्थापित: सुजीत प्रताप सिंह

Spread the love

भारत का नाम दुनिया में मोदी ने किया स्थापित: सुजीत प्रताप सिंह
– पथरदेवा व तरकुलवा में भाजपा ने गांव चलो अभियान के साथ किया दीवाल लेखन का कार्य

– जिलापंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह ने की दीवाल लेखन किया

– ब्लाक प्रमुख,जिलापंचायत सदस्य,चेयरमैन,मंडल व बूथ अध्यक्षों के साथ भाजपा कार्यकर्ता रहे सम्लित

अमिट रेखा पथरदेवा, देवरिया।
जिलापंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह ने शनिवार को पथरदेवा व तरकुलवा मंडल के देवरिया धुस कोयरपट्टी स्थित बंजरिया मार्ग के किनारे स्थित दीवार लेखन अभियान के तहत लेखन कार्य किया तथा अन्य गावो में लोगो से कार्यकर्ताओं ने सीधा संवाद किया। अभियान की शुरूआत करते हुए उन्होंने दीवार पर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल बनाया। साथ ही अभियान का स्लोगन अब की बार चार सौ पार,एक बार फिर से मोदी सरकार लिखा। इसके साथ ही नगर पंचायत तरकुलवा के स्थानीय कस्बे में लोगो से संवाद भी किया। गांव चलो अभियान के पथरदेवा विधान सभा संयोजक ने कहा कि गांव चलो अभियान के साथ ही एक बार फिर से मोदी सरकार स्लोगन के साथ शुरू किए गए दीवार लेखन अभियान में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आत्मसात कर अभियानों को सफल बनाएं। ताकि वर्ष 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने। देश में स्थिरता के साथ विकास का कार्य मोदी सरकार में ही संभव है। देश में समावेश करके सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को आगे ले जाएं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को वर्ष 2014 और 2019 में भरपूर आशीर्वाद दिया था। पिछले 10 साल में देश में विकास के नए आयाम शुरू हुए। भारत देश ने दुनिया में खुद को स्थापित करते हुए छलांग लगाई। इसी छलांग को तीव्र गति से आगे ले जाना है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जीवनपति त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबुज शाही, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, नगर पंचायत तरकुलवा अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा,मंडल महामंत्री धीरज मिश्रा,मंडल मंत्री रणधीर सिंह,अभिषेक पासवान, ग्राम प्रधान भरोटा राधेश्याम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यम राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सिंगर,मंडल महामंत्री दुष्यंत, राव सेक्टर प्रमुख दिवाकर राव,रामफायर सिंह,हरिकेश,टुनटुन सिंह,बैरिष्टर सिंह, संजीव दुबे,भीम यादव,विवेक श्रीवास्तव,नितेश राव,विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

155630cookie-checkभारत का नाम दुनिया में मोदी ने किया स्थापित: सुजीत प्रताप सिंह
Editor

Recent Posts

अमित शर्मा ने संभाला तमकुहीराज थाने का कमान, अपराधियों में मचा हड़कंप

गौ तस्कर और अपराधियों की खैर नहीं - प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा  आर.एन.पांडेय अमिट रेखा/तमकुहीराज।…

5 days ago

सांसद द्वारा सम्पन्न हुआ कार्यकर्ता सम्मान समारोह

अमिट रेखा/आर.एन.पांडेय तमकुहीराज। किसी भी दल के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी के समान होता…

1 week ago

आवास न मिलने की पात्र ने की शिकायत,आवास दिलाने के नाम पर पैसा लेने का लगाया आरोप

प्रधानमंत्री आवास न मिलने की पात्र ने की शिकायत सभासद प्रतिनिधि की सह पर आवास…

2 weeks ago

एंबुलेंस की टक्कर से एक की हुई मौत परिवार मे छाया मातम

एंबुलेंस की टक्कर से एक की हुई मौत परिवार मे छाया मातम  छात्र पुलिस भर्ती…

2 weeks ago

कार्यकर्ताओ को लेनी पड़ेगी भाजपा की सदस्यता- जिलाउपाध्यक्ष

कार्यकर्ताओ को लेनी पड़ेगी भाजपा की सदस्यता- जिलाउपाध्यक्ष .पीएम मोदी करेंगे अभि‍यान की शुरुआत -…

2 weeks ago

बघौचघाट थाने की होने लगी किरकिरी

   बघौचघाट थाने की होने लगी किरकिरी .श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लगी भीड़ , कुछ…

2 weeks ago