भाजपा सरकार के विकास कार्यो एवं क़ामयाबी को गिनाते रहे शाही!

Spread the love
भाजपा सरकार के विकास कार्यो एवं क़ामयाबी को गिनाते रहे शाही!
इम्तिहान का समय नजदीक : सूर्यप्रताप शाही
बूथ का मजबूत होना जीत का प्रतीक: कृषि मंत्री
आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के विषय मे प्रधानमंत्री के वाक्यो को जनता ने सुना: संजय सिंह
राजू प्रसाद श्रीवास्तव
अमिट रेखा ब्यूरो, प्रदेश प्रभारी।। आज विधानसभा क्षेत्र के ओम मैरेज हाल तरकुलवा में सूर्य प्रताप शाही के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को सुना गया जहां क्षेत्र की तमाम जनता उपस्थित रही। एवं प्रधानमंत्री के द्वारा पेश की गई बजट के बारे में जानकारियां हासिल की।
मा• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के विषय को लेकर ग्रामीण जनता संघ कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मैरेज हाल में संवाद को सुना, जिसमे प्रधानमंत्री ने बजट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ने कहा यह बजट देश को आर्थिक मंदी से उबारने वाला है। इस बजट में आम आदमी से लेकर किसानों तक का विशेष ख्याल रखा गया है। इस बजट में हर लोगो को राहत देने का काम किया गया है। यह बजट महिला, किसान, युवा और गरीबों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री के तमाम बातों को सुनने के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि इम्तिहान का समय नज़दीक आ गया है। विधानसभा क्षेत्र में पुरषो से ज्यादा नारी शक्ति का मत देखने को पिछली बार मिला था। युवायों का योगदान देश विकास के हित मे सबसे ज्यादा रहा। आगे शाही ने कहा कि एक समय था जब लोग भाजपा पार्टी को जानते नही थे । भय का माहौल बना रहता था। आज घर घर भाजपा पार्टी के सदस्य है और मुझे विश्वास है जब बूथ मजबूत होगा तो सरकार बनना तय है। इसके मज़बूती के लिए गांव गांव कार्यकर्तायों के सहयोग से सरकार के विकास नीति को बताने का कार्य चल रहा है।  लोगो के  बीच पुनः भाजपा सरकार बनाने की अपील की  जा रही है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुलाकात के पश्चात पत्रकार साथी से एक प्रश्न पर भाजपा के बरिष्ट नेता संजय सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के अर्थव्यवस्था वजट को लोगो ने एकाग्रता से सुना है और इस बजट सत्र से लोगो को लाभ अधिक से अधिक मिलेगा। एवं पूरे प्रदेश में  भाजपा की सीटें निकल रही है। लोग प्रधानमंत्री से सीधे जुड़े रहना चाहते है।
113760cookie-checkभाजपा सरकार के विकास कार्यो एवं क़ामयाबी को गिनाते रहे शाही!
Editor

Recent Posts

सिपाही व प्रधान ने किया रक्तदान, बचाई जरुरतमंद की जान

  सद्दाम हुसैन गुरवलिया   जरुरतमंद की जान बचाने के लिए रक्तदान करने वाले तुर्कपट्टी…

4 hours ago

एफएलएन एवं निपुण भारत के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित हुए शिक्षक –

चौथे चक्र में सातवें व आठवें बैच के चार दिवसीय प्रशिक्षण का अंतिम दिन <span;>-…

8 hours ago

दस दिन पूर्व घर से निकले युवक का पता नहीं, गुमशुदगी दर्ज

  तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी एक युवक दस दिन से घर से…

8 hours ago

खैरात में नही होती थानाध्यक्ष की प्रसंसा

खैरात में नही होती थानाध्यक्ष की प्रसंसा 21 माह बघौचघाट थाने पर रुके थे मृत्युंजय…

5 days ago