भाजपा नेता संजय सिंह को चुन रही जनता: धर्मेन्द्र ,जिला पंचायत सदस्य पद के होंगे उमीदवार

हिंदी न्यूज़

schedule
2020-11-13 | 05:42h
update
2020-11-13 | 10:37h
person
amitrekha.com
domain
amitrekha.com
भाजपा नेता संजय सिंह को चुन रही जनता: धर्मेन्द्र ,जिला पंचायत सदस्य पद के होंगे उमीदवार
Editor November 13, 2020 1 min read

अमिट रेखा देवरिया ।
जनपद देवरिया ब्लाक पथरदेवा विधान सभा क्षेत्र वार्ड नंबर 2 से आज भाजपा नेता संजय सिंह को ब्लाक की जनता अपना जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुन रही है। इसकी जानकारी धर्मेन्द्र के द्वारा दी गई है। जब से यह विचार नेता संजय सिंह के द्वारा बनाई गई है तबसे चर्चा और तेज गति से फैल रही है। भाजपा के नेता संजय सिंह जाने माने कार्यकता व नेता के रूप में जाने जाते है। ब्लाक से लेकर जिले तक भाजपा समिति के द्वारा कई पद भी दिए जा चुके है।आज मुलाकात के दौरान पूछे जाने पर नेता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के सदस्यों की बातों को सुनते हुए यह विचार बना है। अगर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी की कृपा रही तो ब्लाक की जनता पीछे नही हटेगी , भाजपा का ही कोई सदस्य जीत को हासिल करेगा। उन्होंने ने कहा कि गरीब और किसानों के हित के लिए हमारी सरकार मरती आ रही है। किसानों की समस्या, गरीबो की पीड़ा भाजपा के शासन काल मे सौ प्रतिशत सुनवाई होती रही है। जिसका असर देवरिया का उप चुनाव व बिहार का मतदान साबित कर दिया है। कोरोना काल से लेकर भाजपा की सरकार गरीबो के लिए काफी मददगार साबित हुई है। किसान सम्मान निधि, हो या बिजली कनेक्शन , सड़क की मरम्मत हो या शौचालय व राशन की व्यवस्था सब पर नजर भाजपा सरकार की बनी रही है। इस दौरान बैठक में पथरदेवा ब्लाक क्षेत्र से पिंटू सिंह, धर्मेन्द्र यादव , पाड़े जी, जितेंद्र, हर्ष सिंह, छोटू, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Like224 Dislike28
100cookie-checkभाजपा नेता संजय सिंह को चुन रही जनता: धर्मेन्द्र ,जिला पंचायत सदस्य पद के होंगे उमीदवारyes
Post Views: 284

More Stories

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
amitrekha.com
Privacy & Terms of Use:
amitrekha.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.09.2023 - 04:24:47
Privacy-Data & cookie usage: