September 7, 2024

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने राधेश्याम पाण्डेय

Spread the love

अमिट रेखा – राकेश कुमार वर्मा
दुदही- कुशीनगर
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व फाजिलनगर विधानसभा के कद्दावर नेता राधेश्याम पाण्डेय को भाजपा किसान मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों द्वारा दुरभाष के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी ने एक दुसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया व शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
इस दौरान भाजपा युवा नेता राजन जायसवाल, गोविंद कुमार, भगवती शरण जायसवाल, ब्यापार मण्डल अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल, राजेश गुप्ता, कुलदीप मद्धेशिया, भोला भारती, अजीत मद्धेशिया, पासपती रौनियार, देवनारायण, विन्ध्याचल मित्तल, विजय, मुकेश गुप्ता, रवि जायसवाल, सुमित, चन्द्रशेखर जायसवाल आदी लोगों ने शुभकामनाएं दी।