*भाजपा के बूथ अध्यक्ष की गन्ना तोड़ने के विवाद में हत्या, गांव में तनाव*

हिंदी न्यूज़

schedule
2021-03-28 | 11:29h
update
2021-03-28 | 11:29h
person
amitrekha.com
domain
amitrekha.com
*भाजपा के बूथ अध्यक्ष की गन्ना तोड़ने के विवाद में हत्या, गांव में तनाव*
Editor March 28, 2021 1 min read

*अमिट रेखा प्रतापगढ़* उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही कानून-व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। गन्ना तोड़ने के मामूली से विवाद को लेकर भाजपा के बूथ अध्यक्ष की पीट पीट कर हत्या कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पीठापुर गांव के निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह की शुक्रवार देर रात लाठी डंडो से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।उनके गांव में ही गन्ना तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। धीरेंद्र सिंह की हत्या के बाद से गांव में रात भर से कोहराम मचा हुआ है।
लोगों का आक्रोश देखते हुए शनिवार सुबह भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। लोकप्रिय धीरेंद्र सिंह की हत्या से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। हत्या की वारदात के बाद से गांव में बहुत तनाव बना हुआ है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बाद भी आक्रोशित लोग धीरेंद्र सिंह का शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने नही दे रहे हैं।Attachments area

Advertisement

Like224 Dislike28
5481cookie-check*भाजपा के बूथ अध्यक्ष की गन्ना तोड़ने के विवाद में हत्या, गांव में तनाव*yes
Post Views: 227

More Stories

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
amitrekha.com
Privacy & Terms of Use:
amitrekha.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.10.2023 - 01:04:10
Privacy-Data & cookie usage: