बाइक की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत।
अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो महराजगंज
बृजमनगंज थाना क्षेत अंतर्गत बृजमनगंज कुल्हूई मार्ग पर स्थित लोहरसन चौराहे पर रविवार की देर शाम एक बाइक की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बाइक की चपेट में आने से अंशिका पुत्री अशोक निवासी रसोयवा गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि घटना के बाद लोगों ने उक्त बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह बाइक छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में थानाध्यक्ष चंद्रहास मिश्र ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में बाइक की चपेट में आने से अंशिका नामक 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज पुलिस अग्रिम कार्यवाई में लगी हुई है।
More Stories
उपाध्याय ने सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया – जीपु शाही
खबर विस्तार से… कृषि मंत्री महोदय एक नजर बघौचघाट थाने पर
कृषि मंत्री महोदय एक नजर बघौचघाट थाने पर…..