*अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव ने एक्शन एड द्वारा श्रमिक सुविधा केन्द्र कुशीनगर का किया निरीक्षण*
अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /
कुशीनगर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की कार्ययोजना वर्ष 2024-2025 के क्रियान्वन के क्रम में कुशीनगर में एक्शन एड द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारो व सरकारी योजनाओ तक पहुँच को बढ़ाने के लिये संचालित श्रमिक सुविधा केन्द्र कुशीनगर का औचक निरीक्षण किया गया। इस केन्द्र का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को कानूनी/विधिक जानकारी/सरकारी योजनाओ व सहयोग तथा मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। सचिव द्वारा बताया गया कि केन्द्र पर मजदूरो/श्रमिकों के हितार्थ हेतु सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओ और कानूनों की जानकारी एवं मार्गदशन किया जाता है। प्रवासन करने वाले मजदूरों को सुरक्षित प्रवासन के लिये जानकारी दी जाती है। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के जीविकोपार्जन से जुड़ी सरकारी योजनाओ और कानूनों के लिये सम-समय पर प्रशिक्षण का भी आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर श्रमिक सुविधा केन्द्र के समन्यवक रामवृक्ष गिरी ने सचिव द्वारा औचक निरीक्षण किये जाने हेतु आभार व्यक्त किये और यह भरोसा दिलाये कि हमारी संस्था की तरफ से आगे और भी श्रमिकों हेतु उनके हितों की सुरक्षा के लिये कार्य किये जाते रहेगें।
More Stories
कुशीनगर में 3 कलयुगी बेटों ने ईंट से सिर कूंच बाप को उतारा मौत के घाट
पुत्र की कमजोरी का शिकार बन गया पिता लगा दी तरकुलवा थाने पर गुहार
आखिर किसके सह पर किया जा रहा है मनरेगा में धांधली