मनीष तिवारी(पिपराघाट,कुशीनगर)
शिव शक्ल मिश्रा,ब्रह्मपुर निवासी ग्राम सभा राजपुर बगहा के झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस दौरान प्रधान प्रत्याशी, अरविंद मिश्रा को जानकारी प्राप्त हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग तथा लेखपाल को दूरभाष पर बात करके घटनास्थल पर बुलाया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। इसी क्रम में प्रधान प्रत्याशी अरविंद ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा मांग किए। बोलेरो 2534 गाड़ी पर 112 पर तैनात श्री कृष्ण सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे | इस दौरान लेखपाल, जय गोविंद प्रसाद काफी देर से पहुंचे। इसी क्रम में पीड़ित घरवाले ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। आग लगने के दौरान 8 कुंटल सागौन की लकड़ी समेत कई आम का पेड़ और लीची का पेड़ भी पल भर में जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया। इस घटना के समय प्रधान प्रत्याशी अरविंद मिश्रा के साथ, रंजन मिश्रा, किशोरी लाल गुप्ता पूर्व उप प्रधान,बृजेश मिश्रा समेत तमाम समाजसेवी मौजूद रहे।
बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त अमिट रेखा नन्हे…
यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर…
- ग्राम पंचायतों में होना है आरआरसी सेंटर, खाद गड्ढे व सोख्ता का निर्माण…
सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एस - महिला सुरक्षा जागरूकता…
कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के छात्रों का रहा दबदबा - राकेश निषाद व बंधन चौहान बने…
छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाना है प्रशिक्षण का उद्देश्य दुदही बीआरसी परिसर…