आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एसएसबी की साइकिल रैली पहुंची महराजगंज
अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो महराजगंज मंडल प्रभारी
फरेंदा ग्रीन वैली से झंडी दिखा कर रवाना करते विधायक एवं नगर अध्यक्ष
देश की आजादी के 75वें वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा असम के तेजपुर से एकता, स्वच्छता, एक भारत श्रेष्ठ भारत, देश की आजादी के लिए बलिदान हुए शहीदों को याद करना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कोरोना वैक्सीनेशन के भ्रम को दूर करना एवं सशस्त्र सीमा बल के मोटो सेवा सुरक्षा बंधुत्व सहित अन्य सामाजिक संदेश को लेकर दिल्ली के राजघाट के लिए निकली साइकिल रैली आज महराजगंज पहुंची। जिला मुख्यालय पर स्थित एसएसबी की 22वी वाहिनी के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जवानों, एनएसएस व एनसीसी के छात्रों ने जोरदार स्वागत किया।आसाम के तेजपुर से दिल्ली के लिए निकले एसएसबी के 68 अधिकारी और जवान साइकिल रैली के साथ देश के विभिन्न दुर्गम रास्तों से होकर 2384 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 2 अक्टूबर को राजघाट पहुंचेगी। जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जनपद से होते हुए यह रैली बस्ती जनपद के लिए रवाना हो गईं। फरेन्दा से बीजेपी विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं सिसवा के बीजेपी विधायक प्रेम सागर पटेल फरेन्दा नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल नें झंडी दिखाकर ग्रीन वैली से रवाना किया। वही रैली में शामिल जवानों ने जनपद के फरेंदा क्षेत्र के हरपुर निवासी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान शहीद पंकज त्रिपाठी की पत्नी रोहिणी त्रिपाठी व उनके बच्चों से मिलकर उन्हें सम्मानित किया। साईकिल रैली का नेतृत्व कर रहे असिस्टेंट कमांडेंट रजत पाण्डेय ने बताया कि देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उसी क्रम में सशस्त्र सीमा बल द्वारा साइकिल रैली निकाली गई है जो असम के तेजपुर से 25 अगस्त को चली थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को दिल्ली के राजघाट पहुंचेगी जहां पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। रैली के माध्यम से जन जागरूकता का भी संदेश दिया जा रहा है। 22 वी वाहिनी के कमांडेंट मनोज सिंह ने बताया कि रैली का उद्देश्य अनेकता में एकता इस संदेश के साथ सभी भारतवासी एक साथ मिलकर इस देश को मजबूत बनाएं। इस मौके पर आंनद नगर के नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र त्रिपाठी डब्बू डब्बू सिंह मंडल अध्यक्ष राजेश मौर्या पूर्व प्रधान मथुरा नगर विजय श्रीवास्तव वरिष्ठ सभासद संजय जयसवाल प्रदीप पांडे मोनू ध्रुव सिंह नंदु पासवान संजय मिश्रा धन्श्याम गुप्ता अनील सिंह कचरहा पट्टू जायसवाल सुरेन्द्र सहानी कमलेश शर्मा आशिष जायसवाल रवि सिंह महेश लोहिया दूधनाथ जयसवाल टीएन पाण्डेय शैलेश सिंह राजन सिंह कौशल किशोर सिंह विपिन त्रिपाठी विनोद चौधरी आदि लोग रहे मौजूद।
More Stories
मै तो चाऊमीन खिला रहा था,दुल्हन का आशिक लेकर हुवा फरार मै क्या करू !
कार ने मारी बुजुर्ग को ज़ोरदार टक्कर अब्दुल मजीद घायल
नेपाल जाने को तैयार ट्रक बना आग का गोला, नमक सहित जलकर राख