October 18, 2024

मुख्यमंत्री ने किया बाल विकास पुष्टाहार विभाग के स्टाल का अवलोकन

Spread the love

मुख्यमंत्री ने किया बाल विकास पुष्टाहार विभाग के स्टाल का अवलोकन

दिब्यांगों को वितरित किया ट्राई साइकिल

अमिट रेखा नन्हे तिवारी
बघौचघाट देवरिया।। जनपद देवरिया के विकास खंड पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेला एवं स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने ₹477.46 करोड़ रूपये की 233 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवम शिलान्यास किया एवं उपस्थित जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा को संबोधित करने के पूर्व मुख्यमंत्री ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा लगे हुए इंस्टॉल का अवलोकन किया एवं दो बच्चो का अन्नप्रासन भी कराया। उक्त मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उपस्थित रहे। बाल विकास पुष्टाहार के तरफ से बाल विकास परियोजना अधिकारी विश्व दीपक पांडे सुपरवाइजर मीना देवी,कार्यकत्री प्रमिला देवी कमलावती देवी,सरिता देवी,प्रभावती देवी,निर्मला त्रिपाठी,गिरजा देवी,शैल देवी,सरोज राव आदि उपस्थित रहे।इसके बाद मुख्य मंत्री ने दिब्यांगो में ट्राई साइकिल वितरित किया वितरण कार्यक्रम में दिब्यांग विरदेव दास को भी मुख्यमंत्री ने ट्राई साइकिल दिया जिसको पाकर बाबा भागवत दास कुटी के पुजारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ महाराज एवम कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को धन्यवाद ज्ञापित किया।

127920cookie-checkमुख्यमंत्री ने किया बाल विकास पुष्टाहार विभाग के स्टाल का अवलोकन