72 घंटे से अंधेरे मे रहने को मजबूर विद्युत उपभोक्ता, विद्युत कर्मियों की निजी गुटबाज़ी मे पीस रही जनता
अमिट रेखा /बघौचघाट/ देवरिया
जनपद देवरिया के विकासखंड पथरदेवा के बघौचघाट अंतर्गत कई जगहो पर आंधी और मुसलाधार बारिश होने की वजह से पेड़ गिरने से बिजली के खंभे और तारे टूट गये। जिसके वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। और बिजली उपभोक्ताओ को समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। आंधी और बारिश के चलते पुरन छापर से बघौचघाट आने वाली 33 केवीए की विद्युत सप्लाई मे कई जगहो पर पोल गिरने और तारो के टूटने की वजह से आपूर्ति बहाल नही हो पायी। इसी क्रम मे दिन रविवार को विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट की लाइट कसया से जोड़ने के बात चल रही थी। इसी बीच विद्युत विभाग के जे ई, एसडीओ और कर्मचारियों मे कुछ वाद विवाद होने की वजह से कसया विद्युत सप्लाई नही जुड़ पायी और कई तरह के अफवाह भी उठे जिसको लेकर तीनो पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने लग गये और विद्युत उपभोक्ताओं को बिना बिजली के ही रात गुजारनी पड़ी। इसी क्रम मे दिन सोमवार को भी आरोप प्रत्यारोप का दौर विद्युत कर्मचारियों के बीच चला। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के एक्सीएन को दे दी। एक्सीएन खुद विद्युत समस्या को लेकर मानिटरिंग मे लग गये और बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कर्मचारियों को फटकार लगायी। फटकार लगाने के बाद कर्मचारी जागे और विद्युत सप्लाई बहाल करने के लिए दो गुटो मे बटकर फील्ड मे निकल गये। देर शाम तक विद्युत व्यवस्था सही नहीं हो पाई। इस संबंध मे एक्सीएन देवरिया से पूछने पर बताया कि हमारी प्रथम प्राथमिकता यह है कि विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बहाल की जाय। क्योकि विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट के कर्मचारीयो के आपसी विवाद मे आम जनता परेसान हो रही है।युद्धस्तर पर कार्यो को कराकर जल्द ही विद्युत सप्लाई चालू की जायेगी। उसके बाद विद्युत कर्मचारियों की समस्या देखी जायेगी। खबर लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई बहाल नही हो पायी थी।