May 22, 2025

अमिट रेखा

– गोरखपुर -सदा सच के साथ

25 हजार रू0 का इनामिया, हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार (थाना हथिगवां)

ब्यूरो रिपोर्ट अभिषेक यादव

अमिट रेखा प्रतापगढ़

जनपद के थाना हथिगवां से थानाध्यक्ष उदय त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र हथिगवां के अहिबरनपुर नदी पुल के पास से मु0अ0सं0 194/20 धारा 302 भादवि में वांछित अभियुक्त राजेन्द्र यादव पुत्र कड़ेदीन नि0 टिकुरी दशरथपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल 01 अदद डण्डा बरामद किया गया। अभियुक्त राजेन्द्र यादव उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

राजेन्द्र यादव पुत्र कड़ेदीन नि0 टिकुरी दशरथपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़

बरामदगी- 01 अदद डण्डा (आलाकत्ल)

पुलिस टीम- थानाध्यक्ष उदय त्रिपाठी, उ0नि0 रमेश कुमार यादव, उ0नि0 सूर्य प्रताप सिंह, का0 कन्हैया विश्वकर्मा, का0 विकास सिंह थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़

About The Author