Categories: कुशीनगर

मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित, सरदार पटेल जयंती पर ‘सरदार@150’ भव्य पदयात्रा का आयोजन

Spread the love
मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित, सरदार पटेल जयंती पर ‘सरदार@150’ भव्य पदयात्रा का आयोजन
राज्यसभा सांसद आर.पी.एन. सिंह ने दी हरि झंडी, आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया
युवाओं, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी
अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर
मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में शुक्रवार को जनपद कुशीनगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘सरदार@150’ भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद आर.पी.एन. सिंह ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक मनीष जायसवाल, उपाध्यक्ष बीज विकास निगम उत्तर प्रदेश राजेश्वर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग सदस्य फूलबदन कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, जिला युवा अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी और युवा कल्याण अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि आर.पी.एन. सिंह ने अपने उद्बोधन में सरदार पटेल के जीवन, एकता और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को आत्मनिर्भर भारत और नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इसके पश्चात उन्होंने पदयात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
पदयात्रा में एनसीसी हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना, एनएसएस उदित नारायण पीजी कॉलेज, उत्तर प्रदेश पुलिस जवान, मेरा युवा भारत सेवक, पीआरडी जवान, भारत स्काउट एंड गाइड और जिला खेल कार्यालय के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पदयात्रा के सफल आयोजन में जिला युवा कल्याण विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग का विशेष योगदान रहा। समापन पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं का आभार व्यक्त किया।
उक्त कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Rajan Pandey

Recent Posts

एनडीए की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास की विजय— पंकज चौधरी

एनडीए की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास की विजय— पंकज चौधरी अमिट रेखा/ जितेंद्र तिवारी…

4 hours ago

साधन  सहकारी समिति परतावल फिर हुई शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत

साधन  सहकारी समिति परतावल फिर हुई शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत  अमिट रेखा /जितेंद्र…

4 hours ago

फूड-ओ-फेस्ट में चमकी बच्चों की प्रतिभा — सेंट जोसफ स्कूल में बाल दिवस हुआ यादगार

फूड-ओ-फेस्ट में चमकी बच्चों की प्रतिभा — सेंट जोसफ स्कूल में बाल दिवस हुआ यादगार…

4 hours ago

एडी हेल्थ ने सीएम आरोग्य मेला का किया निरीक्षण

एडी हेल्थ ने सीएम आरोग्य मेला का किया निरीक्षण अमित रेखा /संत राज यादव/सहजनवा  गोरखपुर।…

4 hours ago

बिहार विधानसभा चुनाव में राघवेंद्र प्रताप सिंह की जीत की खुशी में काटे गए केक तथा बाटी गई मिठाइयां

बिहार विधानसभा चुनाव में राघवेंद्र प्रताप सिंह की जीत की खुशी में काटे गए केक…

4 hours ago