मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 5.0) अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं कि सुरक्षा, सम्मान स्वावलंबन हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित
अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर
जिला प्रवेशन अधिकारी ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 5.0) अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं कि सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुये पर्व के अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 का विशेष अभियान के अनुपालन में आज जागरूकता चौपाल *घरेलू हिंसा/दहेज उन्मूलन* विषय पर ग्राम पंचायत सिंधुआं बांगर भाठ, में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाल में डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह के द्वारा ’’घरेलू हिंसा/दहेज उन्मूलन’’ विषय पर प्रकाश डालते हुए इसके बारे में बताया गया। श्रीमती बन्दना कुशवाहा जेण्डर स्पेशलिस्ट द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा श्रीमती प्रीती सिंह जेण्डर स्पेशलिस्ट द्वारा प्रदेश में संचालित सभी हेल्पलाईन नम्बर जैसे-चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), वन स्टाप सेन्टर (181), वुमेन हेल्पलाइन नम्बर (1090), 112, 108, 102 के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उपयोगिता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान पम्पलेट वितरित की गयी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की लगभग 45 महिलाएं उपस्थित थीं।
Post Views: 10