नारी सशक्तिकरण एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया
युवा कल्याण अधिकारी विवेक गौड़ के नेतृत्व में ग्राम सभा गगलवा में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बैनर तले महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
अमिटरेखा/कृष्णा यादव /तमकुही राज /कुशीनगर
जनपद के विकासखंड तमकुही राज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गगलवा में जिला युवाकल्याण के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को नारी शक्ति मिशन की जानकारी दी गई। युवा कल्याण अधिकारी विवेक गौड़ कुशीनगर ने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को हमेशा आपातकाल आत्मरक्षक अपनी सुरक्षा हेतु घरेलू हिंसा महिला उत्पीड़न छेड़छाड़ दुराचार के मामलों में महिला हेल्प नंबर 1090,10176,112, पर फोन करके तथा पुलिस हेल्पलाइन आइ जीआर एस मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस 108 जुर्म और अत्याचार के लिए पुलिस हेल्पलाइन 112 का अधिकारी समेत उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी विवेक गौड़ ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद कुशवाहा पीआरडी जवान और समाजसेवी ग्राम प्रधान जन्म प्रतिनिधि सहित ग्राम सभा की महिलाएं भारी संख्या में उपस्थिति रहे।