दीन दयाल उपाध्याय के जयंती पर भाजपा ने अंत्योदय संकल्प दोहराया
अमिट रेखा/ विनीत कुमार
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर जिला इकाई ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जिला कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने किया, मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि सहजानंद राय ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म मथुरा के सामान्य परिवार में हुआ था। विषम परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने राष्ट्रप्रेम और सेवा भाव को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। अन्त्योदय—समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने—का उनका संकल्प आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि जनसंघ की 1952 में बनी कार्यपद्धति को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा आगे बढ़ा रही है। मुफ्त राशन जैसी योजनाएं अंत्योदय की संकल्पना को मूर्त रूप दे रही हैं।
जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उनकी निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमें कार्यकर्ता भाव को मजबूत करने की सीख देता है। उन्होंने उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।पूर्व केंद्रीय मंत्री और खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि 25 सितम्बर भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है। पंडित दीन दयाल ने प्राचीन ऋषि परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एकात्म मानववाद के सिद्धांत को अपनाया, जिसे भाजपा आज भी आगे ले जा रही है। विधायक राजेश त्रिपाठी ने उपाध्याय की सादगी और राष्ट्रभक्ति को प्रेरणास्रोत बताते हुए अंत्योदय के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने कहा कि अंत्योदय से सर्वोदय की परिकल्पना को साकार करने का सपना पंडित उपाध्याय ने देखा था। विधायक महेंद्र पाल सिंह ने उन्हें एकात्म मानववाद का प्रणेता बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प निभा रही है। विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है।
संगोष्ठी का संचालन भाजपा जिला महामंत्री और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. आर.डी. सिंह ने किया। कार्यक्रम में डीसीएफ चेयरमैन प्रतिनिधि गुलाब रध्वज सिंह, चिरंजीव चौरसिया, विजय शंकर यादव, सेवा पखवाड़ा संयोजक ब्रह्मानंद शुक्ल, डॉ. नवीन पांडेय सहित जिले और मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एनडीए की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास की विजय— पंकज चौधरी अमिट रेखा/ जितेंद्र तिवारी…
साधन सहकारी समिति परतावल फिर हुई शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत अमिट रेखा /जितेंद्र…
बिहार में NDA सरकार की प्रचंड जीत पर सिसवा मे भाजपा नेताओं द्वारा पटाखा फोड़…
फूड-ओ-फेस्ट में चमकी बच्चों की प्रतिभा — सेंट जोसफ स्कूल में बाल दिवस हुआ यादगार…
एडी हेल्थ ने सीएम आरोग्य मेला का किया निरीक्षण अमित रेखा /संत राज यादव/सहजनवा गोरखपुर।…
बिहार विधानसभा चुनाव में राघवेंद्र प्रताप सिंह की जीत की खुशी में काटे गए केक…