दिन रविवार को विधानसभा पथरदेवा के विभिन्न कार्यक्रमो मे सम्मलित होंगे कृषि मंत्री
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
विधानसभा पथरदेवा के विधायक एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही दिन रविवार को विधानसभा के अंतर्गत होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले कृषि मंत्री जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री व अपने चाचा स्व. रविंद्र किशोर शाही की 43वीं पुण्यतिथि आचार्य नरेंद्र देव इण्टर कॉलेज नगर पंचायत पथरदेवा जनपद देवरिया पर सुबह 11 बजे 17 अक्टूबर 2025 से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित दो दिवसीय विशाल किसान मेला की तैयारियों हेतु कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। जिसमे किसान मेला का शुभारंभ 17 अक्टूबर 2025 को होगा तथा 18 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किसान मेला का समापन किया जायेगा। उसके बाद 12 बजे मलसी स्थित श्री सदावृक्ष सरस्वती फार्मेसी कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। अंततः दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित पथ संचलन मे हिस्सा लेंगे।उक्त जानकारी पथरदेवा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जीपु शाही ने दी।
एनडीए की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास की विजय— पंकज चौधरी अमिट रेखा/ जितेंद्र तिवारी…
साधन सहकारी समिति परतावल फिर हुई शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत अमिट रेखा /जितेंद्र…
बिहार में NDA सरकार की प्रचंड जीत पर सिसवा मे भाजपा नेताओं द्वारा पटाखा फोड़…
फूड-ओ-फेस्ट में चमकी बच्चों की प्रतिभा — सेंट जोसफ स्कूल में बाल दिवस हुआ यादगार…
एडी हेल्थ ने सीएम आरोग्य मेला का किया निरीक्षण अमित रेखा /संत राज यादव/सहजनवा गोरखपुर।…
बिहार विधानसभा चुनाव में राघवेंद्र प्रताप सिंह की जीत की खुशी में काटे गए केक…