Categories: कुशीनगर

करुणाकर त्रिपाठी अध्यक्ष,हरे राम गुप्त पुनः प्रदेश महासचिव पद पर चुने गए

Spread the love
करुणाकर त्रिपाठी अध्यक्ष,हरे राम गुप्त पुनः प्रदेश महासचिव पद पर चुने गए
अमिट रेखा/कृष्णा यादव /तमकुहीराज/कुशीनगर
राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकक्षर्ता संघ,भारत उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का एक संगठनात्मक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीश भट्टाचार्य के निर्देश पर सिया रिसोर्ट अयोध्या धाम में बुलाई गई।जो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपूर्व अग्निहोत्री के देख रेख में बैठक सम्पन्न हुआ।
   बता दें कि 01 सितम्बर 2024 के इंजिनियरिंग डिप्लोमा भवन-लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव हुआ,जिसमें आलोक पाराशर (अलीगढ़) को अध्यक्ष एवं हरेराम गुप्त (कुशीनगर) को प्रदेश महासचिव के पद निर्वाचन हुए।नई कार्यकारिणी के गठन से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों से बिना सामंजस्य स्थापित किये मनमानी तरीके से संगठन के विरूद्ध कार्य करना एवं संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाराशर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा पद से हटा दिया गया,उसके बाद भी इनके द्वारा संगठन को कमजोर करने का कुकृत्य किया गया,जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीश भट्टाचार्य ने आलोक पाराशर को जुलाई में संगठन से निष्कासित कर दिया तथा वैकल्पिक व्यवस्था हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार जैन को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।बीतें दिनों कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार जैन एवं प्रदेश महासचिव हरेराम गुप्त ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी गठन करने का राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुरोध किया था,जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपूर्व अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष एवं सभी महामंत्री को बुलाकर सभी के सामुहिक सहमति पर पुराने कार्यकारिणी को भंग कर दिया।
     उत्तर प्रदेश संगठन को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री गणों के सामुहिक सहमति से एवं उत्तर प्रदेश से संबद्ध सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी गणों एवं वरिष्ठ पदाधिकारी गणों के उपस्थिति में करुणाकर त्रिपाठी (इटावा) को प्रदेश अध्यक्ष एवं हरेराम गुप्त(कुशीनगर) को पुनः प्रदेश महासचिव के पद पर घोषित किया गया तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राधा दीक्षित(मैनपुरी) को उपाध्यक्ष,बसंती गुप्ता (पीलीभीत) को संयुक्त सचिव के पद पर घोषित किया गया,शेष पदों को एक सप्ताह के अंदर घोषित करने का निर्देश दिया गया।
    इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार मिश्र,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्णानंद गुप्ता,राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष अशोक सिंघल,राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अशोक कुमार गुप्ता,श्रीमती मीनू सिंघल,श्रीमती प्रकाश कौर,सुर्य प्रकाश पाण्डेय,प्रहलाद गुप्ता, रामकुमार तिवारी,नरसिंह सिंह पप्पू, नंदलाल जायसवाल,राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय,वीरेन्द्र पाण्डेय,रामनाथ श्रीवास्तव,मनोज चौरसिया,अंजय कुमार गुप्ता,अशोक कुमार गुप्ता सहित सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।
Rajan Pandey

Recent Posts

एनडीए की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास की विजय— पंकज चौधरी

एनडीए की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास की विजय— पंकज चौधरी अमिट रेखा/ जितेंद्र तिवारी…

4 hours ago

साधन  सहकारी समिति परतावल फिर हुई शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत

साधन  सहकारी समिति परतावल फिर हुई शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत  अमिट रेखा /जितेंद्र…

5 hours ago

फूड-ओ-फेस्ट में चमकी बच्चों की प्रतिभा — सेंट जोसफ स्कूल में बाल दिवस हुआ यादगार

फूड-ओ-फेस्ट में चमकी बच्चों की प्रतिभा — सेंट जोसफ स्कूल में बाल दिवस हुआ यादगार…

5 hours ago

एडी हेल्थ ने सीएम आरोग्य मेला का किया निरीक्षण

एडी हेल्थ ने सीएम आरोग्य मेला का किया निरीक्षण अमित रेखा /संत राज यादव/सहजनवा  गोरखपुर।…

5 hours ago

बिहार विधानसभा चुनाव में राघवेंद्र प्रताप सिंह की जीत की खुशी में काटे गए केक तथा बाटी गई मिठाइयां

बिहार विधानसभा चुनाव में राघवेंद्र प्रताप सिंह की जीत की खुशी में काटे गए केक…

5 hours ago