आदिशक्ति दुर्गा का पट खुला, प्रतिमा का किया पूजा अर्चना
मां तो मां है मां से स्वार्थ का रिश्ता नहीं रखना चाहिए : नगर अध्यक्ष महेश कुमार दुबे
अमिट रेखा /राम अशीष तिवारी/ खजनी /गोरखपुर
जो मनुष्य मां आदि शक्ति का यदि सच्चे मन से चिंतन और स्मरण करता है।
उसके ऊपर आदि शक्ति मां दुर्गा की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। आदि शक्ति मां दुर्गा तो सर्वोच्च सत्ता हैं। वह श्रृष्टि की श्रृजन कर्ता हैं। हम सभी उन्ही की संतान हैं। मोह माया के जाल में जकड़ा मनुष्य मां आदि शक्ति मां दुर्गा से दुर होता जा रहा है।यह बातें नगर अध्यक्ष महेश कुमार दुबे ने कहाँ।आदि शक्ति मां दुर्गा के , हनुमान मंदिर वार्ड नंबर 12 पट खोल ने के बाद में। कहा कि शक्ति की कृपा प्राप्त करने में बाधक बन जाता है। मनुष्य जीवन में कामना सबसे पहले आती है मनुष्य अपनी कामना के लिए आदि शक्ति मां दुर्गा से विभिन्न मनौती का रिश्ता बना लेता है जो कि सर्वथा उचित नहीं है। आदि शक्ति मां दुर्गा से स्वार्थ का रिश्ता बना लेना गलत है। माता से हमेशा प्रेम का रिश्ता बनाना चाहिए। यदि कोई कामना किया वह पूर्ण हो गया क्या आगे कोई कामना नहीं होगी। आगे आपके साथ कोई परेशानी नहीं होगी अवश्य होगी। इस प्रकार स्वार्थ का रिश्ता हमेशा कमजोर होता है जो कभी भी टूट सकता है। मां से रिश्ता स्थाई रूप से बनाना चाहिए। क्योंकि मां को सब पता है कि कल किस चीज की आवश्यकता होगी। बिना मांगे सब मिल जाता है।जिससे पूरा पांडाल भाव विभोर हो गऐ माँ के भक्त। और मां के जय करो से गुंज उठा पांडाल भक्ती मय हो गऐ माँ के भक्त। इस अवसर पर ,सचिंद्र नाथ मिश्रा, विनय त्रिपाठी, डबल्यू पांण्डैय, अभिलाष त्रिपाठी, भुल्लूर, अभय गुप्ता, बिपिन तिवारी धरमेन्दर कनौजिया, राजकुमार साहनी दीपक निषाद अयोजक गोलू तिवारी, राज साहनी ,सिद्धार्थ त्रिपाठी, राहुल गौड़, सूर्या निषाद आदि भक्त लोग उपस्थित रहे l