Categories: कुशीनगर

आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय बैठक

Spread the love
आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय बैठक
जी.एस.टी.घटने का व्यापारियों ने किया स्वागत
अमिट रेखा/ छोटेलाल शास्त्री /सुकरौली बाजार /कुशीनगर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा हाटा की भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों की एक बैठक मंगलम् मैरेज लान में हुई जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्याक्ष छट्ठेलाल निगम विशिष्ट अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा एवं पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी थे। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि श्री निगम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जी.एस.टी.घटाने होने वाले लाभों को बिन्दवार समझाते हुए बताया कि इसमें उर्वरक,सिमेंट,छड़,गिट्टी बालू,ट्रैक,ट्रैक्टर, जीवन उपयोग होने वाले सामान सब सस्ते हो जाएंगे बच्चों के पढ़ने लिखने के कागज कापी आदि मुक्त रखा गया है।यहा तक महिलाओं के सौदर्य प्रसाधन के सामान भी सस्ते हो जाएंगे इससे आम लोगों का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही आदि लोगों ने सम्बोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अनेकानेक योजनाओं की जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में शामिल भाजपा युवा नेता रवीश सिंह,क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव, प्रमुख मोतीचक अर्चना प्रदीप सिंह, सुकरौली प्रमुख रंजना पासवान,केनयूनियन चेयरमैन पिपराइच सत्येन्द्र कुमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुकरौली ज्ञानविक्रम सिंह,मोतीचक चन्द्रपाल कनौजिया, हाटा मुंशी सिंह,हिन्दूबादी नेता रामबचन सिंह,संजय सिंह मुन्ना, वरुण जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री बाबूनंदन सिंह ने किया।
Rajan Pandey

Recent Posts

एनडीए की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास की विजय— पंकज चौधरी

एनडीए की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास की विजय— पंकज चौधरी अमिट रेखा/ जितेंद्र तिवारी…

5 hours ago

साधन  सहकारी समिति परतावल फिर हुई शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत

साधन  सहकारी समिति परतावल फिर हुई शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत  अमिट रेखा /जितेंद्र…

5 hours ago

फूड-ओ-फेस्ट में चमकी बच्चों की प्रतिभा — सेंट जोसफ स्कूल में बाल दिवस हुआ यादगार

फूड-ओ-फेस्ट में चमकी बच्चों की प्रतिभा — सेंट जोसफ स्कूल में बाल दिवस हुआ यादगार…

5 hours ago

एडी हेल्थ ने सीएम आरोग्य मेला का किया निरीक्षण

एडी हेल्थ ने सीएम आरोग्य मेला का किया निरीक्षण अमित रेखा /संत राज यादव/सहजनवा  गोरखपुर।…

5 hours ago

बिहार विधानसभा चुनाव में राघवेंद्र प्रताप सिंह की जीत की खुशी में काटे गए केक तथा बाटी गई मिठाइयां

बिहार विधानसभा चुनाव में राघवेंद्र प्रताप सिंह की जीत की खुशी में काटे गए केक…

5 hours ago